सूरापुर (सुल्तानपुर)। सूरापुर बाजार में मंगलवार रात चोरों ने एक कंप्यूटर की दुकान को निशाना बनाया। शटर का ताला तोड़कर करीब दो लाख के सामान व दो हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार सुबह सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
कादीपुर तहसील के तवक्कलपुर नगरा निवासी विकास चंद्र मौर्य की सूरापुर बाजार में कंप्यूटर की दुकान है। मंगलवार की रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखा चार लैपटॉप, बैटरी, इन्वर्टर, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन समेत अन्य सामान उठा ले गए।
बुधवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)