फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के संपूर्ण विकास के लिए भाजपा का एमएलसी जरूरी: मेनका

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। संसदीय क्षेत्र के दौरे के अंतिम दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कहा कि जिले के संपूर्ण विकास के लिए भाजपा का एमएलसी होना जरूरी है। दूबेपुर में ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों की बैठक में उन्होंने एमएलसी प्रत्याशी के लिए वोट भी मांगा। चौपालों में हिस्सा लेते हुए अपने कार्यों को गिनाया।
विज्ञापन

चार दिवसीय संसदीय क्षेत्र के दौरे के आखिरी दिन सांसद ने दूबेपुर विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख की ओर से आयोजित ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को ईमानदार व स्वच्छ छवि का बताते हुए उनके लिए वोट मांगा। कहा कि जिले के संपूूर्ण विकास के लिए भाजपा का एमएलसी होना जरूरी है।
उन्होंने प्रधान व बीडीसी को क्षेत्र की प्रमुख ताकत बताया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दूबेपुर विकास खंड की भुल्की ग्राम पंचायत के सात बार से प्रधान मोहम्मद रिजवान को सम्मानित किया। सम्मेलन को भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह व सुल्तानपुर भाजपा विधायक विनोद सिंह ने भी संबोधित किया। विधायक ने सांसद की ओर से किए जा रहे कार्यों को अपना आदर्श बताया।
विज्ञापन

इसके बाद सांसद ने कोहड़ा, शिवनगर व माधवपुर समेत कई गांवों में आयोजित चौपाल में हिस्सा लेते हुए ग्रामीणों को अपनी ओर से कराए गए कार्यों को फिर गिनाया। कहा कि उनकी राजनीति का मकसद बिना भेदभाव के प्रत्येक व्यक्ति की जिंदगी में खुशी लाना है। इसके पहले सुबह शहर स्थित शास्त्रीनगर के अस्थाई आवास पर लोगों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए उसके निस्तारण का संबंधित को निर्देश दिया।
उन्होंने राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक लाने वाले भाई-बहन हर्षिता व हार्दिक साहू को सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ डिंपल, शशिकांत पांडेय, कृपाशंकर मिश्र, श्याम बहादुर पांडेय व भोले सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि शाम को सांसद एक्सप्रेसवे से होते हुए दिल्ली वापस हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें