लंभुआ के बाबा जनवारी नाथ धाम में मंगल आरती करते श्रद्धालु। संवाद
लंभुआ। सैतापुर सराय गांव स्थित बाबा जनवारी नाथ धाम में सोमवार देर शाम मंगल आरती का आयोजन किया गया। बाबा जनवारी नाथ के मुख्य गर्भगृह में पूजन का कार्यक्रम विद्वान पुरोहितों ने संपन्न कराया। मुख्य यजमान स्थानीय निवासी दीपक कसौधन ने भगवान गणेश और नंदी महाराज की पूजा अर्चना किया।
रुद्राष्टक से पहले दूध, दही और पंचामृत स्नान के बाद बाबा का भव्य शृंगार किया गया। प्रधान आचार्य रवि शंकर शुक्ल के नेतृत्व में आचार्य सुधांशु तिवारी, आचार्य आनंद उपाध्याय, आचार्य सौरभ मिश्र, आचार्य आशीष ने शिव आरती का पाठ किया। इस मौके पर कृष्ण पाल सिंह, गया प्रसाद मिश्र, शोभनाथ मिश्र, शिवम बरनवाल, शिवम अग्रहरि, संतराम तिवारी, संदीप गुप्त, लव सिंह सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त मौजूद रहे। संवाद