फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सामूहिक विवाह योजना में सेंधमारी की कोशिश नाकाम

Wed, 22 Jul 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सामूहिक विवाह में मौजूद जोड़े 
विज्ञापन
गोसाईंगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को केएनआई, फरीदीपुर में आयोजित समारोह में पूर्व में विवाहित एक महिला के दोबारा योजना का लाभ लेने की कोशिश पकड़ में आ गई। जांच के दौरान शहर के गभड़िया निवासी खुश्बू मोदनवाल के पहले से विवाहित होने की जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने उसका विवाह तत्काल रोक दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि महिला का सत्यापन नगरपालिका की ओर से किया गया था। पूरे मामले की दोबारा जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा सदर (जयसिंहपुर) और सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्रों के कुल 539 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें सदर (जयसिंहपुर) विधानसभा क्षेत्र के 222 और सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र के 317 जोड़े शामिल रहे। 532 हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए, जबकि सात मुस्लिम जोड़ों का निकाह धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार कराया गया। विवाह से पहले सभी वधुओं का बायोमीट्रिक सत्यापन भी कराया गया।
सदर (जयसिंहपुर) विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह और मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने पुष्पवर्षा कर वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। जनप्रतिनिधियों ने योजना को आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए लाभकारी बताया।
विज्ञापन

योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी वधू को 64 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही गृहस्थी शुरू करने के लिए गद्दा, ट्रॉली बैग, कंबल, छत का पंखा, पानी का थर्मस, बर्तन सेट, तकिया, चादर, कड़ाही, वर-वधू के वस्त्र, पांच किलो लड्डू सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम में ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह, बीएसए उपेंद्र गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी प्रभाकर पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सामूहिक विवाह में मौजूद जोड़े 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें