फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष पर हमला, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दुर्गापूजा महोत्सव के दौरान शुक्रवार की रात शहर के डाकखाना चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष पर धारदार हथियार और डंडे से हमला कर दिया गया। हमलावरों ने जिलाध्यक्ष को बचाने दौड़े पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी की भी पिटाई कर दी। घटना के वक्त पुलिस मौजूद थी और एक हमलावर को पकड़ लिया जबकि अन्य फरार हो गए। पुलिस ने जिलाध्यक्ष की तहरीर पर दो नामजद समेत 52 लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना के पीछे पोस्टर लगाने का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर के डाकखाना चौराहे के पास अतुल प्लाजा में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव उर्फ बिल्लू (46) का मकान है। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे आशीष श्रीवास्तव डाकखाना चौराहे के पास मौजूद थे। तभी लाल डिग्गी निवासी निर्भय सिंह और बढ़ैयावीर निवासी अजय सिंह कई अन्य लोगों के साथ वहां पहुंच गए। निर्भय सिंह और आशीष श्रीवास्तव के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि निर्भय सिंह, अजय सिंह आदि ने धारदार हथियार और डंडे से आशीष श्रीवास्तव पर हमला कर दिया। आशीष श्रीवास्तव को बचाने के लिए समीप ही स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी अमरनाथ शुक्ला (32) भागकर वहां पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी पीट दिया।
विजयदशमी का त्योहार होने के कारण ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने अजय सिंह को पकड़ लिया, जबकि अन्य हमलावर फरार हो गए। घायल आशीष श्रीवास्तव और मंदिर के पुजारी अमरनाथ शुक्ला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी डॉ. राघवेंद्र चतुर्वेदी, नगर कोतवाल आशीष उपाध्याय मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। नगर कोतवालने बताया कि विहिप के जिलाध्यक्ष की तहरीर पर निर्भय सिंह, अजय सिंह व 50 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। हमला करने के आरोप में अजय सिंह निवासी बढ़ैयावीर को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घटना के पीछे पोस्टर लगाने का विवाद सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें