फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 59 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोतवाली देहात के लोदीपुर गांव निवासी सीमा सुरक्षा बल के जवान संजय कुमार तिवारी का अपनी पुत्री के साथ शहर की एसबीआई शाखा में ज्वॉइंट खाता है। उन्होंने अपना एटीएम कार्ड घर पर ही रखा है।
विज्ञापन

सोमवार को उनकी पुत्री शालिनी और भतीजी शिखा हनुमानगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से पैसा निकालने गई थीं। वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने पैसा निकालते समय इनका पिन कोड देख लिया। फिर पैसे निकालने में देरी होने की बात कहते हुए एटीएम कार्ड मशीन से निकाल दूसरा पकड़ा दिया। दोनों युवतियां जब तक घर पहुंचीं तब तक ठग ने छह बार मे 59 हजार रुपये निकाल लिए। बीएसएफ के जवान संजय तिवारी के भाई विजय ने मामले की जानकारी कोतवाली देहात पुलिस और बैंक शाखा प्रबंधक को देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें