गोसाईंगंज थाने में गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। गोसाईंगंज क्षेत्र के चौधरी का पुरवा गांव में वध प्रतिबंधित मवेसी को काटने की सूचना पर पुलिस ने रविवार की सुबह छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य फरार हो गए। मौके से एक क्विंटल मांस के साथ ही चार चापड़ व दो बांके बरामद किए गए।
पुलिस ने चौधरी का पुरवा मजरे अर्जुनपुर निवासी सत्तन के घर पर छापा मारा। वध प्रतिबंधित मवेसी को काटने के दौरान पुलिस ने सत्तन और आजाज को मौके पर पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक समीम और रवी फरार हो गए। मौके से एक क्विंटल वध प्रतिबंधित मवेशी का मांस और चार चापर, दो बांके और एक ठीहा मिला है।