फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटा ट्रक, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार की सुबह खरबूज लदा एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में चालक घायल हो गया। वाहन पर लदा खरबूज हाईवे पर फैल गया जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। यूपीडा के कर्मचारियों ने खरबूज को हाईवे से हटाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

मिनी ट्रक पर खरबूज लादकर चालक अजय कुमार (43) निवासी ग्राम हरदोई, रायबरेली बृहस्पतिवार की सुबह कन्नौज से आजमगढ़ जा रहा था। दोस्तपुर के पास पूर्वांचव एक्सप्रेसवे पर उसे नींद आ गई और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में अजय कुमार घायल हो गया और मिनी ट्रक पर लदा खरबूज हाईवे पर ही फैल गया। सूचना के बाद पहुंचे यूपीडा के कर्मचारियों ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाते हुए खरबूज को हाईवे से हटाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें