फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर टकराए कई वाहन, पांच लोग घायल

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रयागराज अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बमरौली गांव के पास मंगलवार को एक-एक करके तीन वाहन आपस में टकरा गए। दुर्घटना में तीनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन श्रद्धालुओं समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में दो श्रद्धालुओं की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

गोसाईंगंज क्षेत्र के बमरौली गांव के पास मंगलवार को ओवरटेक करने के प्रयास में तीन वाहन एक के बाद एक आपस में टकरा गए। टक्कर में एक वाहन पर सवार श्रद्वालु अन्ना मलाई (62), राधा (60), मीनाक्षी (56) निवासी 173 अलागिरी गली मैजेस्टिक कॉलोनी वलासरावा केकेओ तिरुवालर तमिलनाडु व चालक प्रदीप कुमार (32) निवासी विश्वनाथपुरी कॉलोनी शिवपुर वाराणसी और दूसरे वाहन पर सवार रोली (18) पुत्री जगदीश निवासी गुरेगांव थाना गोसाईंगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन के गेट को काटकर फंसे हुए श्रद्धालुओं को बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल में मीनाक्षी और राधा की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें