फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रेलवे का फाटक तोड़ते हुए बेकाबू जीप ने युवक को रौंदा

विज्ञापन
जीप की टक्कर से टूटा शिवनगर रेलवे क्रॉसिंग का गेट। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अनियंत्रित जीप ने शिवनगर रेलवे क्रॉसिंग के दोनों फाटक तोड़ते हुए एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक जीप को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जीप को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना के बाद कुछ ट्रेनों को कॉशन पर रवाना किया गया।
विज्ञापन

कुड़वार क्षेत्र के अलीगंज मार्ग पर स्थित शिवनगर रेलवे क्रॉसिंग के दोनों फाटक को गेट मैन ने रविवार की दोपहर करीब एक बजे एक ट्रेन के आने की सूचना मिलने के बाद बंद कर दिया। इसी बीच कुड़वार की तरफ से जा रही एक तेज रफ्तार जीप ने रेलवे क्रॉसिंग के दोनों फाटक को तोड़ते हुए बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया। जीप की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसी बीच चालक जीप को छोड़कर मौके से भाग निकला।
मृत युवक की शिनाख्त कुड़वार क्षेत्र के बेला पश्चिम निवासी शीतला प्रसाद विश्वकर्मा के पुत्र आशीष (20) के रूप में हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने दुर्घटना की सूचना बंधुआकलां थाना व अलीगंज पुलिस चौकी पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना मृतक के परिवारीजनों को देने के साथ जीप को कब्जे में लिया गया है। दुर्घटना के बाद क्रॉसिंग से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को कॉशन पर रवाना किया गया। आरपीएफ प्रभारी प्रेम सिंह खटाना ने बताया कि रविवार की दोपहर शिवनगर रेलवे क्रॉसिंग पर हुई दुर्घटना की जानकारी मिली है। मौके पर स्टाफ को भेजा गया है। वाहन चालक के खिलाफ सिविल पुलिस के अलावा आरपीएफ थाने में भी केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें