सुल्तानपुर। ड्यूटी के बाद बाइक से घर जा रहे रेलवे के गेटमैन को कार ने टक्कर मार दी। घायल गेटमैन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार हो गया।
लंभुआ क्षेत्र के जखनीकलां निवासी माता प्रसाद (50) बंधुआकलां क्षेत्र के जुडूपुर रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन थे। शनिवार की रात ड्यूटी समाप्त करने के बाद माता प्रसाद बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल माता प्रसाद को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ बंधुआकलां रवींद्र सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है।