फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बाइक सवार सिपाही को डंपर ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ड्यूटी खत्म कर बाइक से शहर जा रहे सिपाही को एक तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। हादसे में सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

यह हादसा अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कोतवाली देहात क्षेत्र के पकड़ी गांव के पास हुआ। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे बाइक सवार सिपाही श्रवण कुमार निवासी प्रयागराज को तेज रफ्तार एक डंपर ने रौंद दिया। दुर्घटना में श्रवण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एएसपी विपुल श्रीवास्तव व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि सिपाही की मौत की सूचना उसके परिवारीजनों को भेजी गई है। श्रवण की ड्यूटी नगर से संबद्ध पीआरवी पर थी। ड्यूटी खत्म करके वह बाइक से शहर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। हादसे के बाद डंपर छोड़कर चालक भाग गया। डंपर के वाहन स्वामी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें