फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया ए हॉकी टीम में खेलेंगे हलियापुर के अभिषेक

विज्ञापन
हॉकी खिलाड़ी अभिषेक सिंह। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के हलियापुर गांव निवासी अभिषेक प्रताप सिंह का चयन इंडिया ए हॉकी टीम के लिए हुआ है। अभिषेक नेशनल कोचिंग कैंप में सात मार्च से चार मई के बीच प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

अभिषेक का चयन खेल कोटे में रेलवे में हुआ था। वर्तमान समय में अभिषेक कोलकाता में कार्यरत हैं। पूर्वी रेलवे की तरफ से 79वीं अखिल भारतीय रेलवे हॉकी प्रतियोगिता में अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन किया है। उसका इनाम उन्हें इंडिया ए हॉकी टीम में सेलेक्शन के रूप में मिला है। 33 सदस्यीय टीम में अभिषेक को जगह मिली है। वे डिफेेंडर के रूप में चयनित किए गए हैं। उन्हें सात मार्च से चार मई तक बेंगलुरू के स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में आयोजित नेशनल कोचिंग कैंप में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कॉमन वेल्थ गेम और एशियन गेम्स के लिए नेशनल कोचिंग सेंटर में प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें