सुल्तानपुर। कोथरा बाजार के पास रविवार की सुबह लोहे की सरिया लदे एक ट्रैक्टर और बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में बस पर सवार सभी यात्री और ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गए।
वाराणसी से लखनऊ जा रही कैंट डिपो की बस रविवार की सुबह चांदा कस्बा से आगे कोथरा के निकट पहुंची थी कि सामने से लोहे की सरिया लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। बस चालक काशीनाथ ने बताया कि ट्रैक्टर को सड़क पर लहराता देख मैंने बस को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। बावजूद इसके ट्रैक्टर चालक ट्रॉली सहित बस से टकरा गया। दुर्घटना में सभी बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में बस और ट्रैक्टर ट्रॉली क्षतिग्रस्त हो गई है।