फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस पलटी, बाल-बाल बचे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सरकौड़ा पलिया गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर बाद एक स्कूल बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के वक्त बस बच्चों को बैठाकर उनके घर पहुंचाने जा रही थी। ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे बच्चों को निकालकर उनके घर पहुंचाया गया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

बस में कुड़वार क्षेत्र के इस्लामगंज के पास स्थित नूर इंटर कॉलेज के छात्र सवार थे। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद स्कूल में छुट्टी होने के बाद बस बच्चों को बैठाकर उनके घर पहुंचाने जा रही थी। रास्ते में सरकौड़ा पलिया गांव के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने बच्चों की चीख-पुकार सुनकर शोर मचाया। देखते ही देखते आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और बच्चों को बाहर निकाला। दुर्घटना में सभी बच्चों के साथ ही बस का चालक भी सुरक्षित है। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना स्कूल के संचालक को दी और बच्चों को उनके घर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें