फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में 15 दिन से नहीं हो रहा आधार नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। डाकघर की टेक्नोलॉजी विकसित होने के बाद भी आधार नामांकन के लिए आम आदमी को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। 15 दिनों से प्रधान डाकघर का आधार नामांकन केंद्र बंद पड़ा है। अधिकारियों के अनुसार डाकघर के पोर्टल पर आधार नामांकन की वेबसाइट नहीं खुल रही है।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर में स्थित आधार नामांकन केंद्र पर पहले दो काउंटरों के संचालन की व्यवस्था की गई थी। बाद में एकल काउंटर कर दिया गया। प्रधान डाकघर में प्रतिदिन करीब 50 से अधिक लोगों का आधार नामांकन होता था। इसके साथ ही संशोधन का भी कार्य किया जाता था। करीब 15 दिन पहले प्रधान डाकघर में आधार नामांकन का कार्य अचानक बंद हो गया। डाक विभाग के अधिकारियों ने इसे वेबसाइट की तकनीकी समस्या बताया। अधिकारियों के अनुसार यूआईडीएआई (यूनिक आईडेंटिफिकेेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की वेबसाइट डाकघर के पोर्टल पर नहीं खुल रही है। यह समस्या प्रदेश के सभी डाकघरों में चल रही है। आधार नामांकन की अधिकृत वेबसाइट पर अपडेशन का कार्य चल रहा है। इससे प्रधान डाकघर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के करीब 12 उपडाकघरों पर भी आधार नामांकन व संशोधन का कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा है। प्रधान डाकघर के सहायक डाक अधीक्षक राजेश शर्मा का कहना है कि यूआईडीएआई के अधिकारियों ने बताया कि सॉफ्टवेयर अपडेशन का कार्य चल रहा है। यह कार्य पूरा होते ही डाकघरों के पोर्टल पर यूआईडीएआई की वेबसाइट का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें