फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंभुआ ब्लॉक प्रमुख भी अविश्वास के घेरे में

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कुर्सी कब्जाने में लगी सपा ने बृहस्पतिवार को एक और ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास का दावा ठोंक दिया। क्षेत्र पंचायत लंभुआ के 72 में से 60 बीडीसी ने मौजूदा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास जताते हुए शपथ पत्र के साथ डीएम को प्रस्ताव सौंपा है। जिलाधिकारी ने इसे परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बसपाइयों की कुर्सी हथियाने में लगी सपा ने बृहस्पतिवार को लंभुआ ब्लॉक प्रमुख को अपना निशाना बनाया। सुबह कलक्ट्रेट में डीएम से मिलने पहुंचे पूर्व एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, लंभुआ से सपा विधायक के भाई मनोज पांडेय, पूर्व प्रमुख एवं उनकी मां सुमित्रा पांडेय ने मौजूदा ब्लॉक प्रमुख नीलम सिंह को अल्पमत में बताया। कहा कि उन्होंने क्षेत्र पंचायत में अपना विश्वास खो दिया है। क्षेत्र पंचायत के सभी सदस्य नाखुश हैं। सपाइयों ने 72 में से 60 बीडीसी के शपथ पत्र युक्त अविश्वास की प्रति डीएम को सौंपी। अविश्वास पर मतदान कराने की मांग की। डीएम ने सदस्यों को आश्वस्त करते हुए इसे परीक्षण के लिए भेज दिया है। जिलाधिकारी के. धनलक्ष्मी ने बताया कि परीक्षण में अविश्वास की बात सामने आने पर मतदान के लिए तिथि की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य पृथ्वीपाल यादव, सुरेंद्र सिंह, परमात्मा यादव समेत कई सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें