फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से युवक का कत्ल

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Sultanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। युवक की हत्या कर शहर से सटे पांचोपीरन गांव के पास उसका शव फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस मृतक के पास मिले एटीएम कार्ड के सहारे उसकी शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र में गोमती नदी किनारे स्थित पांचोपीरन गांव के पास गुरुवार शाम एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। स्थानीय लोगों ने शव देखकर कोतवाली पुलिस को खबर दी। नगर कोतवाल जितेंद्र गिरी ने बताया कि मृतक के पास एक एटीएम कार्ड मिला है। जिस पर धवल सिंह अंकित है। इसके साथ ही एक पर्स मिला है, जिसमें साढ़े तीन हजार रुपये रखे हैं। मृतक के शरीर पर नीली जींस व लाल बेल्ट मिली है। कोतवाल ने बताया कि कई दिन पुराने इस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बरामद एटीएम कार्ड के सहारे उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें