फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार प्रमाणीकरण व्यवस्था से जूझेंगे 84 हजार पेंशनर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के करीब 84 हजार वृद्घावस्था पेंशनरों को आधार प्रमाणीकरण की व्यवस्था से जूझना होगा। लाभार्थियों को अपना आधार स्वयं ऑनलाइन प्रमाणीकरण करना होगा। शासन से आदेश जारी होने के बाद विभाग ने इसका निर्देश लाभार्थियों को दिया है। प्रमाणीकरण नहीं होने पर पेंशन से वंचित किए जाने की आशंका है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग ने वृद्घावस्था पेंशन का लाभ ले रहे लोगों को अपने आधार का प्रमाणीकरण करना होगा। इस संबंध में शासन ने विभाग को आदेश जारी करते हुए प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया है। शासन के आदेश पर विभाग ने जिले के करीब 84 हजार लाभार्थियों को अपने आधार का ऑनलाइन प्रमाणीकरण करने को कहा है।
विभाग का कहना है कि आधार के प्रमाणीकरण से लाभार्थी के मोबाइल नंबर जुड़ेंगे। शासन के इस आदेश ने वृद्घावस्था योजना की पेंशन ले रहे लाभार्थियों में हलचल मचा दी है। वृद्घ लाभार्थियों के सामने अपने आधार का ऑनलाइन प्रमाणीकरण करने की समस्या आ गई है। स्वयं ऑनलाइन प्रमाणीकरण करने में असमर्थ लाभार्थियों को दूसरों का सहारा लेना पड़ रहा है। विभाग के मुताबिक आधार प्रमाणीकरण नहीं होने से लाभार्थी पेंशन से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन

शत-प्रतिशत होगा प्रमाणीकरण
जिला समाज कल्याण अधिकारी आरवी सिंह ने बताया कि वृद्घावस्था पेंशन के लाभार्थियों को अपना आधार प्रमाणीकरण करने का निर्देश दिया गया है। शत-प्रतिशत लाभार्थियों का प्रमाणीकरण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें