फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना दुकान में लगी आग, एक लाख का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। शाहगढ़ कस्बे में बृहस्पतिवार की रात किराना की दुकान में आग लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक करीब एक लाख रुपये का सामान जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

यह हादसा क्षेत्र के जमखुरी निवासी आनंद तिवारी की शाहगढ़ चौराहे के पास किराना दुकान में हुआ। बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे अचानक दुकान से धुआं निकलने लगा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना आनंद तिवारी को फोन से दी।
सूचना के बाद जब तक आनंद पहुंचे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। आग से करीब एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें