सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक ने जिले की कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए रविवार को बड़ा फेरबदल किया है। एसपी ने 10 थानों के प्रभारी बदल दिए। इस बदलाव में नगर कोतवाली की कमान संजय सिंह को दी गई है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने रविवार को नगर कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी को जयसिंहपुर का प्रभारी बनाया है। चांदा कोतवाल संजय सिंह को नगर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी के वाचक देवेंद्र सिंह को चांदा कोतवाल बनाया गया है। क्राइम ब्रांच में विवेचना टीम के निरीक्षक विजय कुमार सिंह को गोसाईगंज का प्रभारी बनाया गया है।
गोसाईगंज थानाध्यक्ष केबी सिंह को क्राइम ब्रांच की विवेचना टीम में भेजा गया। डायल 100 के प्रभारी भूपेंद्र कुमार सिंह को कादीपुर कोतवाल बनाया गया है। कादीपुर प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय को कूरेभार का थानाध्यक्ष बनाया गया है। कूरेभार एसओ शिवाकांत त्रिपाठी को बल्दीराय का प्रभारी और कुड़वार थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पांडेय को लंभुआ कोतवाल बनाया गया है। एसपी ने क्राइम ब्रांच में विवेचना टीम के निरीक्षक मधुकांत मिश्र को करौंदीकलां थाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
करौंदीकलां थानाध्यक्ष जसबीर सिंह को थानाध्यक्ष कुड़वार बनाया गया है। बल्दीराय थानाध्यक्ष अशोक कुमार को थानाध्यक्ष हलियापुर और हलियापुर प्रभारी विष्णुकांत शुक्ल को कोतवाली देहात में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा जयसिंहपुर कोतवाली से उपनिरीक्षक दुर्गा प्रसाद शुक्ला को कादीपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है।