फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 50 दवाओं और तीन मिडडे मील के नमूने मिले अधोमानक

Fri, 04 Jul 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। खाद्य सुरक्षा एवं सलाहकार समिति की बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। इस दौरान जानकारी दी गई कि 50 दवाओं व मिडडे मील के तीन नमूने अधोमानक मिले हैं। अभी तक बाल विकास के पुष्टाहार और अन्य की रिपोर्ट नहीं मिली है। समीक्षा में अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल ने अधोमानक वाले नमूनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के मिड डे मील के 32 नमूनों में मिली आठ की रिपोर्ट में तीन अधोमानक मिले हैं। एनआरएलएम के टीएचआर प्लांट से एकत्रित 30 नमूनों की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। एडीएम प्रशासन ने खंड शिक्षा अधिकारी को नोडल नामित करते हुए समीक्षा व कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही दूध, मावा, पनीर, दही व घी के नमूने लेने के निर्देश दिए। पूर्ति व आबकारी विभाग को वंचित दुकानों का लाइसेंस जारी करने व पंजीकरण के निर्देश दिए गए। फुटकर, रेहणी पटरी दुकानदारों के पंजीकरण के लिए कहा गया।
ड्रग निरीक्षकों की ओर से लिए गए दवाओं के 235 नमूनों में 50 अधोमानक मिले। जिसमें 185 नमूने मानक पर मिले हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने सभी दवा विक्रेताओं को सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें