फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 04 Jul 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लंभुआ के सखौली खुर्द गांव में मृतका के घर की छत पर मौजूद पुलिस कर्मी व ग्रामीण। 
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। सखौली खुर्द गांव में बुधवार रात एक गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालीजन पर बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को लंभुआ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लंभुआ के वैनी अथलवा निवासी रोहित कुमार के मुताबिक, उनकी बहन अंकिता (30) की शादी 10 वर्ष पहले सखौली खुर्द गांव निवासी राम उजागिर के बेटे अजीत कुमार से हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग अक्सर उसकी बहन को प्रताड़ित करते रहते थे। बुधवार रात अंकिता के देवर संदीप कुमार उनके घर आए थे। संदीप ने बताया कि अंकिता की तबीयत खराब है। रात अधिक होने से रोहित व उनके घर वाले नहीं गए।
आरोप है कि बृहस्पतिवार भोर में चार बजे जब उन्होंने अंकिता के घर फोन किया, तो बताया गया कि उसने फांसी लगा ली है। रोहित अपने रिश्तेदारों व परिजनों के साथ बहन के घर पहुंचे, तो देखा कि अंकिता का शव बिस्तर पर पड़ा था। उसके गले और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।
विज्ञापन

भाई रोहित ने आरोप लगाया कि अंकिता से मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हुई। बताया कि उनकी बहन गर्भवती थी। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मृतका के तीन बच्चे हैं। छोटा पुत्र आदित्य लगभग डेढ़ साल का है। पति अजीत कुमार पंजाब के लुधियाना शहर में किसी कंपनी में नौकरी करता है। 10-15 दिन पहले वह घर आया था। मां की मौत से बच्चों का रोकर बुरा हाल है।

छत पर मिलीं टूटी चूड़ियां और गहने
ग्रामीणों के मुताबिक, बृहस्पतिवार की सुबह जब अंकिता के मायके वाले उसके घर पहुंचे तो छत पर टूटी चूड़ी, कुछ गहने व टूटे हुए डंडे मिले। आशंका है कि छत पर उसके साथ मारपीट की गई थी। अंकिता की मौत के बाद बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर उसकी बड़ी बेटी आन्या का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें वह घर में मारपीट होने की बात कहती दिख रही है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें