फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं शुरू हो सका शटल पैसेंजर का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
शटल पैसेंजर का नहीं हुआ संचालन, परेशान हुए यात्री
विज्ञापन

गौरीगंज। प्रतापगढ़-लखनऊ के बीच चलने वाली शटल पैसेंजर का संचालन मंगलवार को भी शुरू नहीं हो सका। 30 अप्रैल तक के लिए निरस्त ट्रेन का संचालन शुरू नहीं होने से स्टेशन पहुंचे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

लखनऊ से प्रतापगढ़ के बीच यात्रा करने वालों के लिए शटल पैसेंजर का संचालन किया जाता है। लखनऊ से प्रतापगढ़ के बीच रेल ट्रैक मरम्मत कार्य का हवाला देते हुए गत दिनों डीआरएम कार्यालय ने ट्रेन को 30 अप्रैल तक निरस्त करने का आदेश दिया था। आदेश के मुताबिक ट्रेन का संचालन मंगलवार से बहाल होना था। इस उम्मीद में मंगलवार को बड़ी संख्या में यात्री रेलवे स्टेशन पहुंचे। निर्धारित समय पर ट्रेन रेलवे स्टेशन पर नहीं आई तो लोगों ने स्टेशन मास्टर से जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को पहले तो स्टेशन मास्टर यह कहकर टरकाते रहे कि ट्रेन प्रतापगढ़ से निकलने ही वाली है। काफी देर तक गाड़ी के नहीं आने पर यात्रियों ने स्टेशन मास्टर से दोबारा संपर्क किया तो उन्होंने ट्रेन के नहीं आने की बात कही। इससे यात्रियों को निराश होकर लौटना पड़ा। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने मंगलवार को शटल पैसेंजर नहीं आने की पुष्टि की। बताया कि इस बारे में फिलहाल डीआरएम कार्यालय से कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें