फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर सीट का हाल: जानें कौन बढ़ रहा जीत की ओर और किसे मिल रही चुनाव में मात 

Thu, 10 Mar 2022 05:31 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर

सार

अमहट स्थित मंडी परिषद में गणना के लिए इसौली, सुल्तानपुर, सदर, लंभुआ व कादीपुर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र का पंडाल बनाया गया है।
विज्ञापन
Sultanpur Election Result 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है। ताजा अपडेट के मुताबिक भाजपा के विनोद सिंह इस सीट से आगे चल रहे हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अनूप सांडा कम वोटों के अंतर से दूसरे नंबर पर हैं। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार डाक्टर देवी प्रसाद सहाय तीसरे स्थान पर हैं। एआईएमआईएम के मिर्जा अकरम बेग चौथे तो वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार फिरोज खान इन सभी से पीछे चल रहे हैं। 

विज्ञापन


मंडी परिषद में हो रही मतगणना
अमहट स्थित मंडी परिषद में गणना के लिए इसौली, सुल्तानपुर, सदर, लंभुआ व कादीपुर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र का पंडाल बनाया गया है। विधानसभा चुनाव की मतगणना की संवेदनशीलता को देखते हुए मंडी परिषद में कड़ी व्यवस्था की गई है। मंडी परिषद परिसर में बनाए गए पांचों विधानसभा क्षेत्रों के पंडाल समेत आसपास बैरिकेडिंग की गई है।

इतने लोगों ने डाला वोट
मतदान के लिए जिले में बनाए गए 2244 बूथों पर 10,53,302 मतदाताओं ने विभिन्न प्रत्याशियों के पक्ष में अपना फैसला दिया है। इनमें 5,11,238 पुरुष व 5,42,032 महिलाएं शामिल हैं। जल्द ही क्षेत्र के सभी सीटों के नतीजे आने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें