फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौक के लिए ये छात्र बन गए लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के मुरादनगर से पुलिस ने तीन बदमाशों को रावली रोड तिराहे से गिरफ्तार कर गत 5 फरवरी के अबूपुर गांव के पास मेरठ निवासी देवर-भाभी से हुई लूट का खुलासा करने का दावा किया है। पकड़े बदमाशों में बीकॉम और बीएससी के छात्र हैं।
विज्ञापन


एसओ आरपी शर्मा ने बताया कि पकडे़ गए बदमाश सौरभ त्यागी निवासी गियासपुर गांव व हितेश तथा धीरज निवासी पतला मोदीनगर हैं।

तीनों अपने शौक पूरे करने के लिए लूट करते थे। सौरभ रावली रोड स्थित डिग्री कालेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष और धीरज एमएम कालेज मोदीनगर में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है, जबकि हितेश आठवीं पास है।
Trending Videos
विज्ञापन

नशा होने पर देते वारदात को अंजाम

सौरभ के परिवार में चाचा बीएसएफ, आसाम राइफल में डाक्टर, आर्मी, टीचर, यूपी पुलिस में हैं, जबकि धीरज के पिता कपड़ा व्यापारी हैं।

एसओ ने बताया कि पूछताछ में उक्त बदमाशों ने 5 फरवरी की रात मेरठ की न्यू सर्वोदय कालोनी निवासी विजय सिंह प्रधान व उनकी भाभी से बाइक व जेवरात लूटना स्वीकार किया है।

इसके अलावा इन्होंने डेढ़ माह पूर्व डिडौली गांव के पास से एक व्यक्ति से पल्सर बाइक, दो महीने पहले अबूपुर से सीकरी के बीच बाइक व सोने के टाप्स, गले का हार लूटे थे। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूटी गई एक बाइक, तमंचा, दो चाकू बरामद किये हैं।

एसओ ने बताया कि बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि रोज शाम को तीनों एक जगह इकट्ठा होकर शराब पीते थे और नशा होने पर मौका मिलते ही राहगीरों से लूटपाट करते थे और लूट का सामान आपस में बांट लेते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें