लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के नरहर ग्रामसभा के रमपुरवा मजरे में रविवार को हुए अग्निकांड में 14 साल की किशोरी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां समेत दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत नाजुक है। अग्निकांड में ज्यादातर ग्रामीणों का गृहस्थी का सामान, अनाज और कपड़े आदि भी जल गए।
सूचना के एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। रविवार दोपहर करीब दो बजे मजरा निवासी खुशीराम के घर में आग लग गई। उस समय तेज हवा चल रही थी, जिसके चलते आग ने थोड़ी ही देर में राम नरेश, नंद किशोर, सूमेर, रत्ती राम, जागेश, प्रदीप, अनिल, छेददा, राम सिंह और अमर सिंह समेत चार दर्जन से अधिक घरों को अपनी चपेट में ले लिया।