फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फसल की सिंचाई कर रहे छात्र पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत से परिजनों में मचा हड़कंप

Sun, 17 Sep 2023 04:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक युवक और दो गायों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक खेत में फसल की सिंचाई कर रहा था।
विज्ञापन
मृतक संदीप यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में धान की फसल की सिंचाई कर रहे एक युवक पर बिजली गिर गई। बिचली की चपेट में आकर युवक अचेत होकर खेत में गिर गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के कल्यानी गांव निवासी संदीप यादव (20) पुत्र बृजेश यादव भटनी के एक निजी महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। रविवार को वह गांव धान की फसल की सिंचाई कर रहा था। दोपहर करीब एक बजे अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी और उसकी चपेट में आ गया, जिससे झुलस कर अचेता अवस्था में खेत में गिर पड़ा। पास के खेत में काम कर रहे कुछ लोगों ने जानकारी परिवार के लोगों को दी। 

धान की फसल बड़ी होने के चलते युवक दिखाई नहीं दे रहा था। परिजनों के काफी तलाश करने पर युवक मिला। इसके बाद परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक दो बहनों का इकलौता भाई था। दूसरी तरफ गढ़वा मिश्रा गांव में बिजली गिरने से बृजभान यादव की दो गाय मर गईं। प्रभारी कोतवाल रामचंद्र सिंह यादव ने बताया कि बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें