फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पिता के घर आई बेटी फंदे से झूली, खेत से लौटे घरवालों ने देखा तो चीख पड़े

Sun, 17 Sep 2023 04:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में पिता के घर आई बेटी फंदे से झूल गई। खेत से लौटे घरवालों ने दृश्य देखा तो चीख पड़े। शोर सुनकर पहुंचे गांव के लोग परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 
विज्ञापन
woman crime - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मायके आई महिला ने रविवार की सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके जानकारी ली। महिला ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर वजह की जानकारी नहीं हो सकी।

विज्ञापन


घटना दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला गुलाल गांव की है। गांव निवासी राधेश्याम ने वर्ष 2012 में पुत्री संगीता देवी (27) की शादी जनपद फिरोजाबाद के गांव दौलतपुर निवासी सोबरन सिंह के साथ की थी। शुक्रवार को संगीता ससुराल से मायके नगला गुलाल आई थी। उसके साथ ढाई साल की पुत्री साक्षी थी। रविवार की सुबह पिता खेत पर चले गए। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: राधास्वामी सत्संग सभा के अध्यक्ष सहित तीन भूमाफिया चिह्नित, 100 करोड़ की सरकारी जमीन पर हुआ कब्जा
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे पिता जब घर वापस लौटे तो देखा कि संगीता शव घर में डले टीनशेड के नीचे लगे पाइप में दुपट्टा के फंदा के सहारे लटका हुआ था। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। संगीता ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर पिता कोई भी वजह नहीं बता सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें