फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक बोले, हमने तो आतंकियों का भी स्वागत किया

Wed, 31 Jul 2013 11:12 AM IST
अमरोहा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर पर लोकसभा चुनाव ऊपर से पार्टी मुखिया को प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य। ऐसे में अगर मंच से सपा के सिपहसालारों की जुबान फिसल जाए तो सियासत में कई मायने निकाल लिए जाते हैं।
विज्ञापन


ऐसा ही मंगलवार को लैपटॉप वितरण के लिए उत्तर प्रदेश के अमरोहा में आयोजित समारोह को संबोधित करने के दौरान हुआ।

सपा नेताओं को बोलना कुछ था बोल कुछ बैठे। मंडी समिति परिसर में मंगलवार को अवसर तो लैपटॉप वितरण का था, लेकिन सपा नेताओं ने कार्यक्रम को चुनावी सभा में तब्दील कर दिया। नेता जज्बातों में बहते चले गए।

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मौलाना जावेद आब्दी ने तेजतर्रार भाषण शैली में मुलायम व अखिलेश की शान में माया को भ्रष्टाचार की मूर्ति बता डाला। विधायक एम चन्द्रा कह बैठे-जनाब हमने तो आतंकियों का भी दिल से स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह राणा कांग्रेस पर तंज कसते हुए बोले-कुत्तों का भी पांच रुपये में पेट भर नहीं पाता, भला ये इंसान को कहां से खिलाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें