फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर घर लौट रहा युवक शनिवार शाम सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसकी ट्रामा सेंटर वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना शनिवार की देर शाम राबर्ट्सगंज कोतवाली के बेलखुरी पेट्रोल पंप के पास हुई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रायपुर थाना क्षेत्र के पवनी गांव निवासी निथीश सिंह (21) पुत्र नेहरू सिंह उर्फ अशोक पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए राबर्ट्सगंज गया हुआ था। पुलिस भर्ती परीक्षा देकर अपने घर शाम लगभग छह बजे टेंपो से लौट रहा था। इसी बीच बेलखुरी पेट्रोल पंप के पास रामगढ़ की तरफ से आ रहे दूसरे टेंपो से आमने-सामने भिडंत हो गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया और घटना की सूचना परिजनों को दी। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। परिजन घायल को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचें, जहां उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान ही निथीश की शनिवार की रात में मौत हो गई। वह दो भाईयों में छोटा था। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में काशी में विस्तारक का भी काम देखता था। उसकी मौत की खबर सुनकर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें