पुलिस चौकी डाला क्षेत्र स्थित अघोर सेवा सदन के समीप क्रॉसिंग पर मंगलवार की रात अनियंत्रित टिपर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से युवक घायल हो गया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया।
चोपन थाना क्षेत्र के बैरपान गांव निवासी मृतक दारा सिंह (29) के पिता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा एआरटीओ आफिस राबर्ट्सगंज से घर लौट रहा था। रास्ते में अघोर सेवा सदन के पास क्रासिंग पर बेकाबू टिपर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार चला रहा उनका बेटा घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया लेकिन ट्रामा सेंटर पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। रात में परिवार के लोग शव लेकर घर पहुंचे। बुधवार को घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। डाला चौकी इंचार्ज मनोज ठाकुर ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।