फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा संग पकड़ा गया युवक वाहन से कूद कर भागा, फिर धराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी चुर्क के कोल्हुआ नहर के पास बुधवार को पुलिस ने गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर कर कोतवाली ले जा रही थी। रास्ते में राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक के पास आरोपी वाहन से कूद कर भागने लगा। हालांकि चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने दौड़ाकर आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बुधवार को फोर्स के साथ पुलिस चौकी चुर्क के प्रभारी जितेंद्र गश्त पर निकले थे। इस दौरान कोल्हुआ नहर के समीप पुलिस ने एक युवक को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर उसे अपने वाहन से सदर कोतवाली ले जाने लगी। राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर किसी तरह आरोपी पुलिस को चकमा देकर वाहन का गेट खोल भागने लगा। हालांकि चौकी इंचार्ज ने दौड़ाकर आरोपी को पकड़ लिया और उसे कोतवाली ले गए। चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए शेर मोहम्मद उर्फ शेरू निवासी सिलथरी थाना राबर्ट्सगंज के कब्जे से दो किलो चार सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें