फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन बंद करने के दौरान करंट से झुलसे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। अस्पताल ले जाते वक्त युवक ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

डूमरडीहा गांव में सीमेंट से ईंट बनाने का प्लांट स्थापित है। गांव निवासी मनीष (18) पुत्र मदन उस प्लांट पर काम करता था। मंगलवार की शाम करीब चार बजे मनीष ईंट बनाते समय केमिकल मिक्चर मशीन बंद करने लगा। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। प्लांट में काम कर रहे अन्य कर्मचारी तत्काल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के दो अन्य भाई भी उसी प्लांट में काम करते हैं। मृतक के परिवार के लोग जो तहरीर देंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें