शक्तिनगर के कुबेर नगर रहवासी क्षेत्र में बुधवार देर रात एक युवक ने गमछा के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
पीडब्ल्यूडी मोड़ के करीब स्थित कुबेर नगर में बिहार के पूर्वी चंपारण से आकर लंतु मुखिया का परिवार रहता है। लंतु की कुछ साल पहले मौत हो गई। मृतक के पिता अनेश मुखिया ने बताया कि सदस्य खाना खाने के बाद सोने की तैयारी में थे, इसी बीच पुत्र रोशन मुखिया (18) ना जाने किस वजह से घर में मौजूद एस्बेस्टस शीट के नीचे लगी पाइप में गमछे की मदद से फंदे पर झूल गया। नजारा देख परिजनों को काठ मार गया और रोने चिल्लाने लगे। इस बीच पास पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से अनेश को बंधन मुक्त कराया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। उप निरीक्षक वंशराज यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया गया है।