फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर अशोक सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह के प्रथम पुण्यतिथि पर पुष्प अर्प - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सोनभद्र की ओर से बृहस्पतिवार को संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई। सभा में सभी उपस्थित शिक्षकों ने पुष्प अर्पित कर व दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ संतोष कुमारी ने कहा कि अशोक सिंह का जाना हम सभी के लिए व शिक्षा विभाग के अपूरणीय क्षति है। आज हम सभी उनकी कमी महसूस कर रहे हैं। संरक्षक लल्लन सिंह ने कहा कि शिक्षक हित में कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर अटेवा प्रदेश प्रभारी महिला प्रकोष्ठ रंजना सिंह, जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य, मंडलीय मंत्री रामगोपाल यादव, कोषाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ राजेश प्रेमी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला संगठन मंत्री ददन सिंह, एआरपी हृदेश कुमार सिंह, अमिय, यक्षपाल, कृष्ण कुमार, अखिलेश गुंजन, नंद किशोर, धर्मेन्द्र, राजप्रताप, शैलेंद्र सिंह, विनोद सिंह, रमेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें