फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: ट्रक के पहिए के नीचे आया युवक का सिर, मौके पर मौत; दो साथी घायल

Sun, 22 Sep 2024 02:49 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसा ट्रक की चपेट में आने से हुआ। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के बभनी- अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर पिपराखांड ब्रेकर के पास रविवार की दोपहर अंबिकापुर से रेणुकूट की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों मे एक की हालत गंभीर बनी है। बभनी सीएचसी में उसका उपचार चल रहा है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भिजवा दिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
भिसूर गांव निवासी सूरजमणी (18) पुत्र फूलेश्वर, संजय कुमार (23) पुत्र राम प्रसाद व मुकेश कुमार (21) पुत्र मोतीलाल बाइक से बखरिहवां से गोबरा (छत्तीसगढ़) रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही ये लोग पिपराखांड पेट्रोल पंप के आगे ब्रेकर के पास पहुंचे, छत्तीसगढ़ की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। 

हादसे में सूरज मणी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक के पहिए के नीचे आने से उसका सिर बुरी तरह कुचल गया। बाइक सवार संजय कुमार व मुकेश कुमार घायल हो गए। घायलों मे संजय को गंभीर चोटें आई हैं। उसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में चल रहा है। 
विज्ञापन


घायल मुकेश ने बताया कि घर से बखरिहवां खेत देखने गए थे। गोबरा छत्तीसगढ़ रिश्तेदारी में जा रहे थे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय घटनास्थल पर पहुंच गए और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। एसएचओ श्री राय ने बताया कि मृतक और उसके साथी भीसूर थाना दुद्धी क्षेत्र के निवासी हैं। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें