फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहले बाइक पर स्टंट किया, फिर तलवार से केक काटा, वीडियो वायरल होते ही तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 29 Jul 2024 11:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

वायरल वीडियो में कुछ लड़के बाइक पर रखकर तलवार से केक काटते दिख रहे हैं। एक अन्य वीडियो में वह रेसर बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में बाइक चला रहे हैं। साथ में भोजपुरी गाना भी बज रहा है।
विज्ञापन
तलवार से काटा केक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले में अनपरा के डिबुलगंज में तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले रेसर बाइक से स्टंट करते हुए भी रील बनाया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। वीडियो एक दिन पुराना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में कुछ लड़के बाइक पर रखकर तलवार से केक काटते दिख रहे हैं। एक अन्य वीडियो में वह रेसर बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में बाइक चला रहे हैं। साथ में भोजपुरी गाना भी बज रहा है पीछे घुमेला प्रशासन रे पगली...। इस दौरान भी उनके हाथ में तलवार है। इस दौरान डिबुलगंज में हास्पिटल मोड़ पर एक युवक बाइक से गिर भी गया। उसके बाद भी युवक रूके नहीं।

इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार की रात इसकी की शिकायत से पुलिस से की गई। हरकत में आई पुलिस ने लड़कों की तलाश में जुट गई है। सभी युवक डिबुलगंज के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें