Sonbhadra News: किशोरी के टॉवर पर चढ़ने की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस या कोई भी टॉवर पर चढ़ने का प्रयास करता तो किशोरी और ऊपर चली जा रही थी। इससे पुलिस और ग्रामीणों अनहोनी की आशंका बढ़ती जा रही थी।
सोनभद्र के शाहगंज थाना क्षेत्र के सिद्धी गांव में रविवार की शाम परिजनों की डांट से नाराज होकर किशोरी पावर ग्रिड के ऊंचे टॉवर पर चढ़ गई। करीब 40 फीट ऊंचाई चढ़ी किशोरी को नीचे उतारने के लिए पुलिस व परिजन देर शाम तक मशक्कत करते रहे। कोई टॉवर पर चढ़ता तो किशोरी के और ऊपर चढ़ जाती। इससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
सिद्धी गांव के कोलान बस्ती निवासी एक किशोरी (14) के पास से किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन बरामद हुआ। उलाहना मिलने पर घर वालों ने उसे डांट लगा दी। किशोरी को यह बात इतना नागवार लगी कि वह घर से निकल गई और कुछ दूर पर मौजूद पॉवर ग्रिड के टॉवर पर चढ़ने लगी।
विज्ञापन
आसपास के लोगों और परिजनों की नजर पड़ी तो वह दौड़कर उस ओर पहुंचे। किशोरी को आवाज लगाते हुए नीचे उतरने के लिए कहते रहे, लेकिन वह ऊपर की ओर ही बढ़ती गई।
सूचना पाकर एसओ वंदना सिंह फोर्स के साथ पहुंची। आननफानन सूचना देकर ग्रिड से आपूर्ति बंद कराई गई। पुलिस ने भी किशोरी को नीचे उतारने के लिए काफी मशक्कत की, मगर बात नहीं बनी।
पुलिसकर्मियों ने टॉवर पर चढ़ने का प्रयास किया तो किशोरी भी ऊपर की तरफ बढ़ने लगी। टॉवर पर पॉवर ग्रिड की लाइन गुजरी थी, जिससे लोग अनहोनी की आशंका में सहमे रहे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। देर रात तक किशोरी को उतारने की कोशिश जारी रही।