फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराबरी पर छूटी 10 लाख रुपये की इनामी कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल ब्लॉक के केवली गांव में चल रहा दो दिवसीय कुश्ती दंगल रविवार को संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि व आयोजक रहे साईंनाथ होलिस्टिक हास्पिटल व साईंनाथ हास्पिटल के चेयरमैन डॉ. आरके पटेल की मौजूदगी में सर्वाधिक 10 लाख की इनामी कुश्ती हुआ।
विज्ञापन

चंदौली के शमशेर पहलवान और जम्मू के साकिब पहलवान के बीच हुई 10 लाख की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी। इससे पहले गाजियाबाद की महिला पहलवान अंशु और हरियाणा की पूनम के बीच पांच लाख रुपये की इनामी कुश्ती हुई। इसमें अंशु ने पूनम को धोबी पाट दांव से पटखनी देकर पांच लाख रुपये का इनाम अपने नाम किया। इसी तरह नेपाल के पहलवान देवा थापा और राजस्थान के जल्लाद सिंह पहलवान के बीच सात लाख रुपये की इनामी कुश्ती हुई। इसमें जल्लाद सिंह को हराकर देवाथापा पहलवान ने जीत हासिल की। इस तरह से कुल 46 जोड़ी पहलवानों के बीच कुश्ती दंगल हुआ। करीब 26 वर्षों बाद हुई सर्वाधिक इनाम की कुश्ती देखने के लिए दूर दराज से लोग पहुंचेे। आखिर में मुख्य अतिथि ने कुश्ती दंगल में विजयी पहलवानों में निर्धारित इनाम वितरित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से राजकुमार पटेल, अजय गुप्ता, सुरेश, धीरज पाठक, रमेश के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें