फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर मजदूरों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा तापीय परियोजना के विस्तारीकरण में निर्माणाधीन 1320 मेगावाट की ओबरा सी परियोजना में शुक्रवार की सुबह एक कंपनी के दर्जनों मजदूरों ने बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर काम ठप कर दिया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार विभिन्न मांगों को लेकर मजदूरों निर्माणाधीन परियोजना के सभी हिस्सों में चल रहे कार्य को पूरी तरह ठप कर दिया। मौके पर पहुंचे कार्यदायी कंपनी दूसान पावर के कर्मचारियों के साथ हाथापाई की स्थिति उत्पन्न हो गई। विरोध प्रदर्शन कर रहे संविदा कंपनी एनटीआईसी के मजदूरों का आरोप है कि लगभग चार महीनों से वेतन का भुगतान नहीं हुआ। वहीं काम से हटाने की धमकी भी दी जा रही है। इस दौरान कर्मचारी भविष्य निधि फंड में उनके वेतन से कटे पैसे को जमा नहीं किया जा रहा है। यहां कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। सूचना पाकर मौके पर ओबरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कंपनी के अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद दोपहर बाद कार्य शुरू हुआ। मामले में दूसान कंपनी के एचआर लालबाबू झा ने बताया कि संविदा कंपनी एनटीआईसी के मजदूरों का अप्रैल माह का वेतन बकाया है। इसे लेकर मजदूरों ने कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। इससे दोपहर तक कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें