पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ग्रीन कपड़े पहनकर महिलाओं ने रैली निकाली। विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण कर लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए पौधे लगाने और पेड़ों को बचाने का संदेश दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सोनभद्र जिले में बेतहाशा गर्मी और बढ़ते प्रदूषण से जीवन की सुरक्षा के लिए रविवार को गर्ल्स ग्रीन ग्रुप ने रॉबर्ट्सगंज में जागरूकता रैली निकाली। विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण कर लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए पौधे लगाने और पेड़ों को बचाने का संदेश दिया। रैली में शामिल महिलाएं ग्रीन कपड़े पहने थीं और हाथों में आकर्षक स्लोगन लिखी तख्तीयां भी लिए हुए थी।
विज्ञापन
महिलाओं का नेतृत्व कर रहीं डॉ. वीणा सिंह ने कहा कि इस बार की गर्मी ने हमें सच में झकझोरा है। पेड़ों की कटाई तो खूब हो रही है, लेकिन उसके बदले उतने पौधे नहीं लग पा रहे और अगर लग भी रहे तो उनकी सुरक्षा नहीं हो पा रही है। इससे पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। जनजीवन असहज होता जा रहा है। पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह रैली निकाली जा रही है।