फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रपटा पार करने की कोशिश में बहा किशोर, 2 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खलियारी। चौरा गांव में शुक्रवार देर शाम रपटा पार करने के दौरान तेज बहाव में बहे किशोर का शव दो घंटे के बाद मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चौरा गांव निवासी बलबीर खरवार (14) शुक्रवार की शाम गांव में ही नयनदह नदी पर बना रपटा पार कर रहा था। रपटा पर पानी चल रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से बलवीर तेज बहाव में बहने लगा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग उस ओर दौड़े। जब तक लोग कुछ समझ पाते किशोर काफी दूर जा चुका था। ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका। किशोर की पहचान कर सूचना परिजनों को दी गई। शव देख परिजन सन्न रह गए। रो-रोकर उनका बुरा हाल था। ग्राम प्रधान अमृत लाल यादव ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। शनिवार की सुबह माची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें