कोन ब्लॉक के चेरवाडीह गांव के प्राथमिक विद्यालय भैंसबंधवा में बुधवार को कांग्रेस महिला कमेटी ब्लॉक इकाई कोन की अध्यक्ष सरिता देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में दूर दराज से आई महिलाओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया। इस दौरान महिलाओं को सदस्यता ग्रहण कराई गई।
मुख्य अतिथि रहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नूरुद्दीन खान व विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता व ब्लॉक अध्यक्ष मदन गुप्ता रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि प्रियंका गांधी जी ने महिलाओं को चुनाव में 40 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की है। यह महिलाओं के सशक्तीकरण में अहम भूमिका प्रदान करेगा। सोनी गुप्ता ने महिलाओं से राजनीति में बढ़ चढ़कर भागेदारी करने का आह्वान किया। इस मौके पर महिला नगर अध्यक्ष ओबरा किरण सिंह, भीमसेन गुप्ता, सतीश कनौजिया, अनीता देवी, शिवकुमारी, तेतरी देवी, कंचन देवी, जगनी देवी, मानमती, सुनीता, प्रभावती, सीमा, कुंती, मालती, कलावती, उर्मिला, अजय कुमार आदि रहे। संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष ओबरा जयशंकर भारद्वाज ने किया।