फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: अतिक्रमण हटाने गई टीम के सामने लाठी-डंडे लेकर सामने आईं आदिवासी महिलाएं, 60 गिरफ्तार

Wed, 27 Jul 2022 11:44 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र

सार

दुद्धी वन क्षेत्र में मंगलवार को वन विभाग की टीम  अतिक्रमण हटाने पहुंची। फोर्स के साथ गए तहसीलदार और वनाधिकारी से महिलाएं उलझ गईं। इस दौरान फोर्स ने 59 महिलाओं समेत 60 को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
अवैध कब्जा हटाने गई टीम से उलझी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुद्धी वन क्षेत्र के कादल व दुमहान गांव के समीप मझौली बीट के जंगल में मंगलवार को वन विभाग की टीम जंगल से अतिक्रमण हटाने पहुंची। फोर्स के साथ गए तहसीलदार और वनाधिकारी से महिलाएं उलझ गईं। इस दौरान फोर्स ने 59 महिलाओं समेत 60 को गिरफ्तार कर लिया गया। फोर्स का कड़ा रुख देख जमीन कब्जा करने वाले पुरुष फरार हो गए।

विज्ञापन


मंगलवार को कादल और दुम्हान गांव के जंगल में एक संगठन के पहचान पत्र लगाए महिलाएं वन विभाग की जमीन पर झोपड़ी लगाने के साथ ही तीन पहाड़ियों के चारो ओर लाल झंडा लगाकर कब्जा करने लगे। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा ने बैठक कर वन भूमि खाली कराने के लिए संयुक्त टीम तैयार की।

प्रभागीय वनाधिकारी रेणुकूट मनमोहन मिश्र, तहसीलदार बृजेश वर्मा व कोतवाल राघवेंद्र सिंह भारी संख्या में पुलिस, पीएसी एवं महिला कांस्टेबल के साथ जंगल में पहुंचे और जमीन कब्जा करने वालों को खदेड़ना शुरू कर दिया। टीम को पहाड़ी की ओर आते देख अतिक्रमणकारी पुरुष मौके से घने जंगल का सहारा लेते हुए ऊंची पहाड़ियों की ओर भाग निकले। जबकि लाठी डंडे लेकर एकत्र हुईं आदिवासी महिलाएं डटी रहीं।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

वनकर्मियों की टीम जंगल में गाड़े लाल झंडे और झोपड़ियां हटाने लगे। दूसरी ओर प्रभागीय वनाधिकारी, तहसीलदार एवं कोतवाल महिलाओं से वार्ता कर उन्हें कानून व्यवस्था का हवाला देकर समझाने लगे। कुछ महिलाओं ने संयुक्त टीम की कार्रवाई को अवैध बताते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाने लगी।

प्रशासन ने महिलाओं को घर जाने की नसीहत दी लेकिन वे राजी नहीं र्हुइं। इसके बाद 59 महिलाओं व एक पुरुष अतिक्रमणकारियों को गिरफ्तार कर फारेस्ट गेस्ट हाउस दुद्धी ले जाया गया। इस दौरान लेखपाल के साथ, विंढमगंज, बघाडू, दुद्धी रेंजर वनकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें