डाला में राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड की अगुवाई में निकला जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
पारंपरिक वेशभूषा धारण कर आदिवासी संस्कृति के प्रतीक करमा, डोमकच, सइलो नृत्य की भी प्रस्तुति दी। समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड भी उनके साथ थिरकते और वाद्य यंत्र बजाते नजर आए। उनका कहना था कि पूरे आदिवासी समाज के लिए यह गौरव का पल है। देश के सबसे ऊंचे पद पर समाज के दबे-कुचले आदिवासी समाज की महिला आसीन होने जा रही हैं। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथग्रहण समारोह होगा।