फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Sonbhadra: जादू-टोने के शक में पड़ोसी ने की महिला की हत्या, दो दिन पूर्व आरोपी के बेटे की हुई थी मौत

Tue, 28 Jun 2022 06:38 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र में चोपन क्षेत्र के बसुधा गांव के जुड़ीदह टोला में मंगलवार को जादू-टोने के शक में पड़ोसी ने कुल्हाड़ी के बेंत से हमला कर महिला की हत्या कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में चोपन क्षेत्र के बसुधा गांव के जुड़ीदह टोला में मंगलवार को संतान पर जादू-टोना करने के शक में पड़ोसी ने महिला पर कुल्हाड़ी के बेंत से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


एएसपी, सीओ सहित अन्य पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि जुड़ीदह टोला निवासी चमेलिया देवी (48) अपनी बहन रमबसिया के साथ रहती थी। तीन दिन पूर्व पड़ोसी हीरालाल अंगरिया के एक वर्षीय पुत्र की मौत हो गई।

बच्चे के पिता को शक था कि चमेलिया ने ही बेटे पर कोई जादू-टोना कर दिया था। मंगलवार को चमेलिया जंगल में बकारी चराने गई तो वह उसके पास पहुंचा और विवाद करने लगा। कुछ ही देर बाद उसने कुल्हाड़ी के बेंत से महिला पर हमला कर दिया। सिर और पीठ पर गंभीर चोट आने से महिला वहीं गिर पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन चमेलिया देवी को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन कुछ देर में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर चोपन थानाध्यक्ष, एएसपी और सीओ भी मौके पर पहुंचे। घटना के बारे में गांव के लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि मृतका की बहन के पुत्र मुन्ना की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें