फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत के बसकटवा पटवध गांव में विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत हो गई। परिवार के लोग काफी देर तक महिला की झाड़-फूंक कराते रहे, मगर राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

गांव निवासी हरिहर उर्फ बल्लू की पत्नी संजू (31) बुधवार की रात आंगन में सो रही थी। तभी किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। महिला की चीख सुनकर परिजनों की नींद खुली। तबीयत बिगड़ने पर उसे आनन फानन झाड़ फूंक के लिए ले जाया गया। काफी कोशिशों के बाद भी उसकी जान नहीं बच सकी। महिला अपने पीछे छह बच्चों को छोड़ गई है। इसमें बड़ी बेटी सोनी की उम्र 13 वर्ष है, जबकि सबसे छोटी बेटी रिंकी महज 4 वर्ष की है। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। चोपन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें