फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के धक्के से महिला की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
किरबिल गांव में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर विषधरवा मोड़ के पास मंगलवार की रात सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में बाइक का चालक घायल हो गया। सीएचसी म्योरपुर से घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर महिला की मौत के बाद उसके शव को पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर विषधरवा मोड़ के पास मंगलवार की रात करीब 11:00 बजे हुए सड़क हादसे में किरबिल गांव निवासी सीता देवी (52) पत्नी शंकर और बाइक सवार शिवनाथ (24) पुत्र रामबकश निवासी मगरमाड़, भंवर, थाना बभनी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस से म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला किसी शादी समारोह में भाग लेकर गांव से ही वापस अपने घर जा रही थी कि तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें