सीओ आशीष मिश्र ने बताया कि पूछताछ में हलकनिया देवी ने स्वीकार किया कि विवाद के बाद उसने पति को लाठी से मारा था। शिवचरण को कोई पुत्र नहीं है। एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे रामसिंह की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया गया है।